मेधावी छात्राओं को सांगानेर राजकीय महाविधालय में पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने किया स्कूटी वितरण

० आशा पटेल ० 
जयपुर - राजस्थान सरकार द्वारा संचालित देवनारायण स्कूटी योजना एवम काली बाई भील स्कूटी योजना के अंतर्गत सांगानेर के राजकीय महाविधालय में 3 छात्राओं को स्कूटी वितरण किया जिसके मुख्य अतिथि सांगानेर कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज रहे। सांगानेर के राजकीय विधालय में देवनारायण स्कूटी योजना के तहत आयुषी गुर्जर व् पूजा गुर्जर को तथा काली बाई स्कूटी योजना के तहत प्रिया शर्मा को स्कूटी दी गई।

स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने छात्राओं को स्कूटी की चाबी देते हुए उनको एवम उनके परिजनों को बधाई देते हुए राज्य सरकार द्वारा चल रही अन्य योजनाओं के बारे में बताया और अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा।

राजकीय महाविधालय की प्राचार्या डॉ मंजू गुप्ता ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया, कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर एस के उपाध्याय ने किया । कार्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ नंदिता जैन सहित अन्य सभी संकाय के सदस्य के साथ नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 90 के पार्षद प्रत्याशी टिकम एंचेरा भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार