अब आपका दिल्ली से मुम्बई का सफर आनंद व आरामदायक होगा

० विनोद तकियावाला ० 
नयी दिल्ली - देश की राजधानी दिल्ली से माया नगरी मुम्बई तक का सफर आने वाले दिनों में काफी हीआसान व सुहाना होने वाला है। अब आप निजी वाहन से दिल्ली से मुम्बई का सफर आनंद व आरामदायक कर सकते है।  विगत दिनों प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली मुम्बई हाइवे एक्सप्रेस का प्रथम चरण का शुभारम कर दिया है।दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे का प्रथम चरण में सोहना से दौसा स्‍ट्रेच प्रराम्भ होने से दिल्ली से सिर्फ 3 घंटे में जयपुर जा सकते है!  
दिल्‍ली से जयपुर जाने में लगने वाला वक्‍त अब लगभग आधा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर ऑटो,बाइक को आवा जाही पर पाबंदी रहेगी। दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर टुर-ट्रेवलर्स को तेज रफ्तार के अलावा यात्रियो को कई सुविधाएं मिलेंगी। देश के सबसे लंबे ग्रीन कॉरिडोर पर ऑप्टिकल फाइबर केबल,पाइपलाईन,सौर ऊर्जा एवं वाटर हार्वेस्टिंग के लिए खास इंतजाम हैं। दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे का सोहना-दौसा स्‍ट्रेच खुलने के बाद कई तस्वीरे बदल जायेगी।

सोहना से दौसा के बीच का स्‍ट्रेच 246 किलोमीटर लंबा है। देश के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे की कुल लंबाई1,380 किलोमीटर होगी। आठ लेन वाला एक्‍सेस-कंट्रोल्‍ड सोहना-दौसा स्‍ट्रेच खुलने के बाद दिल्‍ली-जयपुर एक्‍सप्रेसवे का एक वैकल्पिक रूट बन गया है।जहाँ तक बजट की बात है तो एक्‍सप्रेसवे के सोहना से दौसा तक के स्‍ट्रेच को 12,150 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया है।सोहना-दौसा यह स्‍ट्रेच का 160 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में है। यह गुड़गांव,पलवलऔर नूंह जिलों से होकर गुजर रहा है। यह स्‍ट्रेच दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे से सीधा कनेक्‍टेड है।आप डीएनडी से जैतपुर,जैतपुर से बल्लभगढ़ और बल्लभगढ़ से सोहना पहुंचा जा सकता है।

इस प्रॉजेक्ट के पूरी तरह तैयार होने के बाद दिल्ली-मुंबई से अलवर, दौसा,जयपुर,किशनगढ़,अजमेर, कोटा,चित्तौड़गढ़,उदयपुर,भोपाल, उज्जैन,इंदौर,अहमदाबाद,वडोदरा और सूरत सहित कई शहरों का आना-जाना बेहतर हो जाएगा और जहां पर एग्जिट होंगे वहां पर फास्ट टैग से स्वतः ही टोल टैक्स कट जाए  देश के सबसे लंबा एक्सप्रेसवे पर आटोमेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत हर एक किलोमीटर पर सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से कंट्रोल सेंटर से निगरानी होगी।यहां जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए 500-500 मीटर पर वॉटर रिचार्ज पॉइंट्स भी बनाए गए हैं।आठ लेन चौड़े एक्सप्रेस वे को 12लेन तक बढ़ाया जा सकता है।हमअपने पाठको को बता दे कि

सिर्फ 24 घंटे में 2.5 किलोमीटर तक 4 लेन पी क्यू सी डाली गई।एक दिन में सबसे ज्यादा पी क्यू सी गिराने का वर्ल्‍ड रेकॉर्ड।दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे के नाम 100 घंटों में सबसे ज्यादा बिटुमेन डालने का भी विश्व रेकॉर्ड है। सिंगल लेन में 50 किलोमीटर बिटुमेन डाला गया।यह एशिया का पहला ऐसा एक्‍सप्रेसवे होगा जिसमें जंगली जानवरों के गुजरने के लिए सेफ कॉरिडोर होंगे।

दिल्ली -मुम्बई तक सड़क मार्ग से आनंद लेने में कुछ समय लगेगा। अभी फिलहाल आप दिल्ली से राजा राजवाड़ो का शहर जिसे पिंक सीटी अथार्त जयपुर तक सप्ताहांतके दिनो अपने परिवार के साथ पिकनिक मानने जा सकते है।लेकिन हमारी एक विशेष राय यह इस सफर में अपनी गाड़ी की रफ्तार पर विशेष ध्यान रखें।चुँकि अभी नई सडक है, ट्रेफिक्र व्यवस्था भी नई है,दुसरे यात्री भी तेज रफ्तार से सफर का प्रतियोगिता आपस ना करें। तभी तो सड़क सुरक्षा को लेकर किसी ठीक ही कहा है-सावधानी हटी,दुर्घटना घटी।यह मानव जीवन अनमोल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत