सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग CCL18 फरवरी से शुरू

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई -  सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग यानि सीसीएल 18 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें कुल 8 टीम भाग ले रही है। सीसीएल में एक बार फिर से भोजपुरी दबंग अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। सीसीएल को लेकर भोजपुरी दबंग के कप्तान और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सीसीएल न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को बल्कि पूरे भारतवर्ष को जोड़ने का काम करता है। सीसीएल को लेकर भोजपुरी दबंग के सभी कलाकार बेहद एक्साइटेड रहते हैं और इस बार भी हम धमाल मचाने वाले हैं। 3 साल बाद यह फिर से शुरू हो रहा है इसके लिए हम विष्णु, सोहेल खान और सुनील शेट्टी का शुक्रिया अदा करते हैं।
आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी सीसीएल के इस संस्करण की शुरुआत के लिए आयोजकों का आभार जताया और कहा कि सीसीएल से हम लोग दिल से जुड़े हैं। यह प्रतियोगिता सही मायनों में एक भारत श्रेष्ठ भारत की तस्वीर को परिलक्षित करता है जिसमें पूरे देश की फिल्म इंडस्ट्री एक साथ एक मंच पर आती है। यह भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का एक संदेश दे देती है।  भोजपुरी दबंग के ऑनर आनंद विहारी यादव ने कहा कि सीसीएल से जुड़ना मेरे लिए अभूतपूर्व है। मैं एक बार फिर से 10 साल बाद भोजपुरी दबंग का ऑनर बना हूं।
सोहेल खान ने भोजपुरी दबंग और उनके खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके बिना यह टूर्नामेंट अधूरा है। उनके साथ खेलने में बहुत मजा आता है। इस प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग लेंगी जिनमें शीर्ष चार टीमों के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से पहले ग्रुप चरण के मुकाबलों में कुल 16 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 मार्च को हैदराबाद में खेला जाएगा।  पहले और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने सामने होंगी। विजेता टीम फाइनल में 19 मार्च को हैदराबाद में आमने सामने होगी।
भोजपुरी दबंग
1. मनोज तिवारी - कप्तान ऑलराउंडर
2. रवि किशन शुक्ला - ऑल राउंडर
3. दिनेशलाल यादव निरहुआ - उपकप्तान ऑलराउंडर
4. प्रवेश लाल यादव - ऑल राउंडर
5. विक्रांत सिंह - ऑल राउंडर
6. उदय तिवारी - बैट्समैन
7. आदित्य ओझा - ऑल राउंडर
8. अंशुमान सिंह - विकेटकीपर बैट्समैन
9. असगर खान - ऑल राउंडर
10. आयाज़ खान - बोलर
11. जय यादव - बॉलर
12. देव सिंह - बॉलर
13. रवि यादव - बॉलर
14. राघव नायर - बैट्समैन
15. सुधीर सिंह - ऑल राउंडर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार