पूर्वोत्तर अपने सर्वोत्तम रूप में 23 मार्च तक पूर्वोत्तर राज्यों के कुशल शिल्पकारों द्वारा प्रदर्शनी

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकाता : भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के कुशल शिल्पकारों द्वारा विशेष रूप से बनाए गए विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा सीसीआईसी एम्पोरियम, 7, जवाहर लाल नेहरू रोड, कोलकाता में किया जा रहा है। ७ दिनों तक चलने वाले इस प्रदशनी का आयोजन विकास आयुक्त कार्यालय (हैंडीक्रॉफ्ट), कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया है। सेंट्रल कॉटेज एम्पोरियम, 7, जवाहर लाल नेहरू रोड, कोलकाता ग्राहक / आगंतुक के लिए 23 मार्च तक सुबह 10:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुला रहेगा।पूर्वोत्तर राज्यों की हस्तनिर्मित कृतियों जिसमे स्वदेशी मिट्टी की अपील और शिल्प कौशल का अद्भुत संगम है, यहां की हस्तनिर्मित कृतियों ने सारी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 
प्रदर्शनी में दिखाए गए उत्पादों के दायरे में उच्च गुणवत्ता वाले दस्तकारी और बांस के हस्तशिल्प, घास के हस्तशिल्प, बेंत के हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र और बने हुए सामान, मिट्टी के बर्तनों और गहनों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जो असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की शिल्प परंपराओं और सांस्कृतिक लोकाचार का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह प्रदर्शनी भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों के गौरवशाली शिल्प परंपराओं की बारीकियों और उनके निर्माण को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड