नई दिल्ली फिल्म फैस्टिवल की 24 देशों की 121 फिल्मों और स्क्रीन प्लेज का हुआ नामिनेशन

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली: ‘जयपुर इंटरनेशल फिल्म फैस्टिवल’ के इनिशिएटिव ‘नई दिल्ली फिल्म फैस्टिवल’ छठे संस्करण के लिए नामिनेटेड फिल्मों की घोषणा की गई। फैस्टिवल के फाउंडर हनु रोज ने बताया कि इस बार इस फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी, केवल पुरस्कृत होने वाली फिल्मों की घोषणा 26 मार्च को की जाएगी. विविध श्रेणियों के अन्तर्गत फीचर फिक्शन श्रेणी में 28 फिल्में, डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में 12 फिल्में, शॉर्ट फिक्शन श्रेणी में 18 फिल्में, 
शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में 15 फिल्में, शॉर्ट एनिमेशन श्रेणी में 13 फिल्में, वेब सीरीज़ श्रेणी में 6, मोबाइल फिल्म श्रेणी में 6, स्टूडेंट्स फिल्म श्रेणी में 7 फिल्में, 1 एड फिल्म और 15 स्क्रीनप्ले नॉमिनेट हुई हैं। नई दिल्ली फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत से 52 और दूसरे देशों से 69 फिल्में नॉमिनेट हुई। 46 देशों से प्राप्त कुल 630 फिल्मों में, 24 देशों की 121 फिल्में और स्क्रीनप्ले नामांकित हुई हैं। फैस्टिवल के फाउंडर हनु रोज ने बताया कि फीचर फिक्शन कैटगरी में भारत और विदेश से 14 - 14 फ़िल्में नॉमिनेट हुई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार