शाही लवाजमे और परम्परा के साथ गणगौर की सवारी 24-25 मार्च को 100 से अधिक लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

0 आशा पटेल 0 
जयपुर। शाही लवाजमे और परम्परा के साथ इस बार गणगौर की सवारी 24-25 मार्च को निकाली जाएगी । भव्य मेले और जुलूस के रूप में निकलने वाली गणगौर की सवारी को देखने के लिए हजारों की तादाद में विदेशी और देशी सैलानी जयपुर के त्रिपोलिया गेट से गणगौरी बाजार में उमड़ेगे । पर्यटन विभाग ने भी इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं । पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार विदेशी सैलानियों के लिए त्रिपोलिया गेट के सामने स्थित हिन्द होटल की छत पर इंतजाम किए गए हैं ।
यहां पर वीआईपी लॉउंच में पर्यटकों के लिए जयपुर के परम्परागत घेवर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे । शेखावत के अनुसार 24-25 मार्च को दोनों दिन जनानी ड्योढ़ी से गणगौर की सवारी निकलेगी और इस यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे प्रदेश भर से 100 से अधिक लोक कलाकार । कच्ची घोडी़, मयूर नृत्य, अलगोजावादक, कालबेलिया नृतकों के समूह, बहरूपिया कलाकार, मांगणियार औऱ तेरहताली की प्रस्तुतियों के बीच गणगौर माता की सवारी निकाली जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली