स्वयं को एंपावर करके ही हम समाज को एंपावर कर सकते हैं : बीके शिवानी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। बीके शिवानी ने कहा कि सुकून और शांति के साथ कामयाबी पाने के लिए इनर हेल्थ पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वयं को एंपावर करके ही हम समाज को एंपावर कर सकते हैं। सिस्टर शिवानी माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में आवासन मंडल और फिक्की फ्लो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'मेनिफेस्टिंग एक्सीलेंस' मोटिवेशनल कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त की जा सकती है। सकारात्मक और बेहतर सोच ही हमें कामयाबी और शांति की राह दिखा सकती है। संकल्प से सिद्धि में वह ताकत है, जिससे जो चाहते हैं वह सिद्ध हो सकता है।
सिस्टर ने कहा कि सफलता के लिए पावर ऑफ माइंड का सकारात्मक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्कार और सभ्यता ही बेहतर संस्कार का निर्माण कर सकती है। शिवानी ने मौजूदा मोबाइल के सही इस्तेमाल को सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल का त्याग और रात्रि को 10 बजे सोकर सुबह 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त या अमृतवेला में उठकर हम इनर हेल्थ पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं।
प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका ने कहा कि हमने भौतिक सुविधाएं तो बहुत जुटा ली लेकिन आत्मिक गुणों में बढ़ोतरी नहीं कर पाए। इसके चलते जीवन में अशांति और तनाव में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें एक बार फिर आत्मिक गुण, संस्कार और समता की ओर लौटना होगा। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि एक दौर था जब मंडल को बंद करने की चर्चाएं होने लगी थी लेकिन कार्मिकों की ऊर्जा और सकारात्मक सोच के चलते आज मंडल ने 8500 करोड़ रुपए का टर्नओवर को हासिल कर लिया है। 

उन्होंने इस अवसर पर मंडल कार्मिकों की दिल खोलकर प्रशंसा भी की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए माहेश्वरी पब्लिक स्कूल स्पॉन्सर उज्जीवन बैंक का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल सचिव अल्पा चौधरी, मुख्य अभियंता केसी मीणा सहित प्रदेशभर से आए मंडल के अन्य अधिकारीगण तथा फिक्की फ्लो जयपुर की चेयरपर्सन मुद्रिका धोका, नीता भूचरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड