किसान सुविधा योजना : कृषि आमदनी को कई गुना करने का प्रयास

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - किसान सुविधा कार्ड के माध्यम से किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगे व सरकार द्वारा दी जाने वाली रियायत भी पा सकेंगे. इस कार्ड के ज़रिये खरीद फरोख्त भी किया जा सकेगा. किसान सुविधा किसानों का अपना खता है जिसके ज़रिये पैसा लिया दिया जा सकेगा.
चैम्बर ऑफ़ बिज़नेस व इंटरप्रेन्योर (इंडिया) कौंसिल के निदेशक सौरभ मित्रा ने नयी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में किसान सुविधा प्री पेड कार्ड का शुभारम्भ करते हुए कहा की अब पूरे देश में किसान मित्र गाँव गाँव जा कर किसानों को इस योजना से जोड़ेंगे. इस तरह जल्द ही पूरे देश के किसान इस बेहतरीन योजना का लाभ उठा सकेंगे.

इस अवसर पर मित्रा ने बताया की इस कार्ड के ज़रिये देश भर के किसान न केवल सही दाम पर उर्वरक व बीज खरीद सकेंगे वह खेती में काम आने वाले औजार व उपकरण भी उचित दरों पर पा सकेंगे. मित्रा ने पत्रकारों को यह जानकारी भी दी की किसान सुविधा कार्ड के माध्यम से किसान सरकारी मान्यता प्राप्त ऐन बी एफ सी कंपनी से छोटा कर्ज भी फौरी तौर पर ले सकेंगे तथा साहूकारों के चंगुल में फंसने से बच जायेंगे.  मित्रा ने भरोसा व्यक्त किया की कुछ ही समय मैं कई करोड़ कृषक किसान सुविधा से जुड़ जायेंगे जिस से उन्हें वह सब वित्तीय सुविधाएँ मिल जाएँगी जो आज सिर्फ शहरों मैं प्राप्त होती हैं.

उनका विश्वास था की किसान सुविधा कृषि क्षेत्र मे क्रांति का सूत्रधार होगा व किसान की आमदनी को कई गुना बढ़ाएगा. इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र की शीर्ष संस्था ऐन ऍफ़ टी सी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राम नरेश ठाकुर ने किसान सुविधा योजना की भूरी भूरी प्रशंसा की. श्री ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया की किसान सुविधा से भारत के किसानों के जीवन में बेहतरी आएगी. श्री ठाकुर ने कहा की अगर किसान सशक्त होगा तो हमारा देश भी शक्तिशाली बनेगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड