12 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी जयपुर से " वंदे भारत ट्रेन "को दिखायेंगे हरी झंडी


० आशा पटेल ० 
जयपुर .राजस्थान की पहली सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत 12 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि अभी भी ट्रेन के कॉमर्शियल रन का फाइन शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, उद्घाटन वाले दिन ट्रेन को अजमेर की जगह जयपुर से नई दिल्ली के बीच चलाया जाएगा। 12 अप्रैल दोपहर 12:30 बजे जयपुर से ट्रेन चलेगी, जिसे पीएम नरेन्द्र मोदी दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के शुरू होने के साथ ही ये देश में 14वीं वंदेभारत ट्रेन होगी जोसंचालित होगी।

 सिर्फ उद्घाटन के दिन ही यह ट्रेन जयपुर से चलेगी, जबकि सामान्य दिनों में ट्रेन का संचालन अजमेर-दिल्ली के बीच ही होगा। इस ट्रेन की खासियत यह है कि यह पूरी तरह से 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी हुई है। वातानुकूलित इस गाड़ी में ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस सिस्टम और वाईफाई आदि जैसी कई सुविधाएं मौजूद है।3 दिन हुआ था ट्रायल रनइस ट्रेन का मार्च में तीन दिन ट्रायल किया गया था। तब इस ट्रेन को अजमेर से नई दिल्ली के बीच करीब 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलाया गया था।

अभी इन रूट्स पर चलती है वंदेभारत ट्रेन वर्तमान में देश में कुल 11 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पहली ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। इसके अलावा नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद, मुंबई-साईनगर शिर्डी, मुंबई-सोलापुर और भोपाल-दिल्ली के बीच ट्रेन चल रही है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत