15 दिवसीय भगवान परशुराम जयंती पूरे प्रदेश में धुमधाम से मनाई जाएगी

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर । सर्व ब्राह्मण महासभा एवं अन्य सहयोगी ब्राह्मण संगठनों की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित किया जायेगा। 15 दिवस तक चलने वाले कार्यक्रम में सम्पूर्ण राजस्थान में विभिन्न दिवसों पर भगवान परशुराम जयंती समारोह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगें।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह का विधिवत मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में गणेश निमंत्रण के साथ होगा। इस अवसर पर जयपुर के प्रमुख संत, महंतों की उपस्थिति में एक स्टीकर का विमोचन भी किया जायेगा। 18 अप्रैल को ताड़केश्वर महादेव मंदिर चौड़ा रास्ता में 5100 दीपों से महाआरती का आयोजन होगा। 20 अप्रैल को ‘‘भगवान परशुराम जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व’’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 

जिसमें विद्वान परशुराम जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगें। 21 अप्रैल को परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन स्थित भगवान परशुराम सर्किल पर नन्हे-मुन्ने बच्चे दीप प्रज्जवलन करेंगें। 22 अप्रैल को मुख्य समारोह में भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी साथ ही पूरे प्रदेश में परशुराम जयंती की शोभायात्रा का आयोजन होगा। 

मिश्रा ने बताया कि 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का श्रृंगार पूजा अर्चना एवं महाआरती भी की जायेगी साथ ही 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उदयपुर, टोंक, बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, दौसा, गंगानगर, चूरू, सीकर, बीकानेर, जालौर, जैसलमेर, कोटा, बूंदी, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, जोधपुर, माउंट आबू सहित 25 जिलों के एवं 170 तहसील मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रम जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित होंगे।

मिश्रा ने बताया कि 23 अप्रैल को शस्त्र एवं शास्त्र का पूजन किया जायेगा। साथ ही 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती समारोह के समापन पर जयपुर में ‘‘ब्राह्मण रत्न’’ सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। सम्मान समारोह में समाजसेवी, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, व्यवसायी, चिकित्सक, शिक्षा शास्त्री सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लब्ध प्रतिष्ठित ब्राह्मण प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।

पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर में इस आयोजन को सफल बनाने के लिये एक समिति का गठन किया गया जिसमें राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सविता शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, जयपुर युवा संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जयपुर शहर युवा अध्यक्ष अविकुल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम शास्त्री को शामिल किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत