19 हजार लड़कियों ने नीता अंबानी के साथ मनाया, मुंबई इंडियन की जीत का जश्न

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े में हुए मुकाबले में पूरी मुंबई से 19,000 से अधिक लड़कियों ने मुंबई इंडियंस का हौसला बढ़ाया। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के द्वारा लगाई गई हर बाउंड्री और गेंदबाजों के द्वारा लिए गए हर विकेट पर उन्होंने अपने उत्साह और ऊर्जा के साथ स्टैंड में चार चांद लगा दिए, जिसने एक ऐसा यादगार लम्हा तैयार किया जो आने वाले कई सालों तक न सिर्फ उन लड़कियों के दिलों में, बल्कि हमारे खिलाड़ियों के जेहन में भी ताजा रहेगा।
मैच के दौरान बात करते हुए, लड़कियों को समर्पित ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल डे’ (#ESAday) के खास मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने कहा, “मैं बेहद खुश हूं, स्टेडियम में ऊर्जा, उत्साह और जोश देखिए। ESA मैच हमेशा खास होते हैं। इस साल, हमारे साथ अलग-अलग एनजीओ की 19,000 लड़कियां स्टेडियम में मौजूद हैं। उनमें से कई पहली बार लाइव क्रिकेट मैच देख रही हैं। यह हम सभी के लिए बेहद भावुक दिन है।

उन्होंने आगे कहा, “खेलों में महिलाओं की भागीदारी को समर्पित है, आज का मैच। मैं इस बात को पूरी दुनिया के सामने रखना चाहती हूं कि लड़कियों को शिक्षा और खेल का अधिकार है। मुझे उम्मीद है कि स्टेडियम में मौजूद सभी लड़कियों के अलावा जो लड़कियां टीवी पर इस मैच को देख रही हैं उनके अंदर इतनी हिम्मत हो कि वे अपने सपनों की उड़ान भर सकें और जो कुछ भी वे चाहती हैं उसे हासिल कर सकें। इसी सपने को ध्यान में रखते हुए हमने आज इन सभी लड़कियों को यहां बुलाया है ताकि यहां से जब वे अपने घर वापस जाएं तो प्रेरणा और साहस भरी हों।”

श्रीमती अंबानी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज स्टैंड में जितनी लड़कियां मौजूद हैं उनमें से कई आने वाले कल की सुपरस्टार हो सकती हैं। “इन लड़कियों में से कोई भी एक झूलन या फिर हरमनप्रीत हो सकती है और सिर्फ क्रिकेट ही नहीं वे भविष्य में किसी भी खेल की सुपरस्टार बन सकती हैं। वे वैश्विक मंच पर उपलब्धि हासिल कर सकती हैं और भारत के लिए सम्मान और गौरव की वजह बन सकती हैं।”

टॉस के समय, सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय महिला टीम और WPL में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर मौजूद थीं, जो इस विशेष मैच को देखने आई थीं। इस मैच का उद्देश्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी का जश्न मनाने के लिए था।मुंबई इंडियंस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी मजबूती के साथ लड़कियों के लिए शिक्षा और खेल के अधिकार की तरफ सबका ध्यान आकर्षित करने और इसका समर्थन करने के लिए इस मैच में विशेष तौर पर मुंबई इंडियंस की WPL जर्सी पहनी थी।

MI मैचों के दौरान बाउंड्री लाइन से खिलाड़ियों का पूरे दिल से उत्साह बढ़ाने वाली श्रीमती अंबानी ने लड़कियों के साथ स्टैंड से भी मैच का आनंद लिया। उनके साथ मैच देखने आई युवतियों ने बात भी की।
 हरमन के अलावा, WPL का पहला संस्करण जीतने वाली मुंबई इंडियंस की महिला टीम के अन्य सदस्य भी स्टेडियम में मौजूद थीं और क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और पूरे स्टेडियम से मिल रहे लड़कियों के समर्थन का जश्न मना रही थीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड