फेमिना मिस इंडिया 2023 की प्रथम रनर-अप, श्रेया पूंजा का आईजीआई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : दिल्ली की श्रेया पूंजा (22), जिन्होंने हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2023 की फर्स्ट रनर-अप का ताज पहना था, उनका नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सौंदर्य प्रतियोगिता का समापन इम्फाल, मणिपुर में हुआ। श्रेया का पूरा परिवार, उनकी मां भारती पूंजा, पिता संजय पूंजा, रिश्तेदार, मित्र ब्यूटी क्वीन की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर जा पहुंचे।  श्रेया के मालवीय नगर स्थित घर में स्वागत की योजना है। श्रेया का पूरा हफ्ता व्यस्तताओं से भरा है और इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
श्रेया ने अपने गृहनगर दिल्ली पहुंचने पर, जिस पर उन्हें बहुत गर्व भी है, गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए अपने माता-पिता और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। श्रेया ने कहा, 'इस बार घर लौटना मेरे लिए बहुत ही इमोशनल रहा। मेरे अपनों और प्रियजनों द्वारा मुझ पर बरसाए गए प्यार से मैं अभिभूत हूं। इसी हौसले ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। मैं विशेष रूप से अपने माता-पिता को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मेरे माता-पिता का मेरी क्षमताओं में भरोसा ही वह वजह है जिसके चलते मैं सौंदर्य प्रतियोगिता में इतना अच्छा प्रदर्शन कर सकी।"

श्रेया शुद्ध रूप से दिल्ली में पली-बढ़ी, मस्ती पसंद और गोल गप्पों की शौकीन लड़की है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एंथनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और देशबंधु कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड