24 अप्रेल से शुरू होंगे प्रशासन शहरों के संग अभियान व महंगाई राहत शिविर

० आशा पटेल ० 
जयपुर-24 अप्रेल से शुरू हो रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के तहत वार्ड वार 2 दिवसीय प्रशासन शहरों के संग अभियान व महंगाई राहत शिविर साथ-साथ एक ही स्थान पर आयोजित किये जायेगें। ग्रेटर आयुक्त महेन्द्र सोनी ने सभी जोन उपायुक्तों, मुख्यालय उपायुक्तों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 सोनी ने कैम्प की तैयारियों के सम्बन्ध में जोन उपायुक्तों से एक-एक कर विस्तृत चर्चा की तथा कैम्प के आयोजन के सम्बन्ध में आवष्यक सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके से करने तथा कैम्प का मिशन मोड में प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये।

प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के साथ-साथ प्रत्येक वार्ड में महंगाई राहत कैम्पों की कैनोपी भी अलग से रहेगी। सोनी ने कहा कि शिविर में आने वाले आमजन की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया जाये तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए कूलर, टैन्ट, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाये जिससे कोई आमजन को परेशानी न हो!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली