राजस्थान प्रभारी रंधावा,मुख्यमंत्री गहलोत तथा प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा पार्टी समर्थक विधायकों से वन-टू- वन संवाद करेंगे

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर | राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा 17, 18 एवं 20 अप्रेल को कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के समर्थक विधायकों से वन-टू- वन संवाद कर चर्चा करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि रंधावा, गहलोत एवं डोटासरा 17 अप्रेल को अजमेर, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही व जालौर जिलों के विधायकों से वन-टू-वन संवाद कर चर्चा करेंगे। 

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 18 अप्रेल को उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमन्द, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाईमाधोपुर तथा 20 अप्रेल को बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर व झुन्झुनूं जिलों के विधायकों से वन-टू-वन संवाद कर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि संवाद में सभी विधायकों से उनके क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक लिया जायेगा तथा आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर निर्देश प्रदान किये जायेंगे । चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 अप्रेल को जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में एआईसीसी व पीसीसी डेलीगेट्स, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, सांसदगण व सांसद प्रत्याशीगण, पूर्व सांसदगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षगण, राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्षगण, राज्य सरकार के मंत्रीमण्डल के सदस्यगण, विधायकगण व विधायक प्रत्याशीगण, पूर्व विधायकगण, जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण, विभाग व प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षगण, जिला प्रमुखगण, प्रधानगण, नगर निकाय के अध्यक्षगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगण तथा मण्डलों के अध्यक्षगण भाग लेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार