भगवान चित्रगुप्त अवतरण दिवस पर औरंगाबाद में हुई महाआरती

० योगेश भट्ट ० 
औरंगाबाद । चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान श्री चित्रगुप्त अवतरण दिवस के अवसर पर यहां कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  भगवान श्री चित्रगुप्त का भगवान ब्रम्हा की काया से चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन ही अवतरण हुआ था । इसलिए इस दिन भगवान चित्रगुप्त अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। ब्रम्हा के काया से उत्पन्न होने के कारण ही भगवान चित्रगुप्त के वंशज कायस्थ के रूप में जाने जाते हैं। इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के द्वारा चित्रगुप्त सभागार में चित्रगुप्त भगवान की पूजा - अर्चना एवं महाआरती की गयी ।
इस कार्यक्रम में ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर, महिला जिलाध्यक्ष डाक्टर शीला वर्मा, अजय श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा, ई ब्रजेश श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव, संजना किशोर, अंजू सिन्हा, रश्मि सिन्हा, रूबी सिन्हा, प्रेम कुमार, उदय कृष्ण प्रसाद, राजू रंजन सिन्हा, राजेश कुमार, अमित कुमार, सूर्यकांत सिन्हा, रवियंश कुमार सिन्हा,सुनील सिन्हा, वीरेन्द्र सिन्हा, सुनील कुमार, मधुसूदन श्रीवास्तव , जीकेसी के जिला मीडिया प्रभारी दीपक बलजोरी के अलावा बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं - बहनों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा