डॉ सुनीता शर्मा चुनी गई फोर्टी विमन विंग की नई प्रेसिडेंट

० आशा पटेल ० 
जयपुर। डॉ सुनीता शर्मा को फोर्टी विमन विंग की प्रेसिडेंट नियुक्‍त किया गया है। फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने डॉ सुनीता शर्मा को फोर्टी विमन विंग प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्‍ति के आदेश जारी करते हुए कहा डॉ सुनीता शर्मा पिछले 3 साल से फोर्टी विमन विंग के विभिन्‍न पदों पर शिद्दत के साथ काम कर रहीं हैं। अब इन्‍हें एफवीवी के नेतृत्‍व की जिम्‍मेदारी सोंपी जा रही है। 

डॉ सुनीता शर्मा एक सफल निर्यातक के साथ चिकित्‍सक भी हैं, जो हमेशा वंचित, गरीब और महिला वर्ग को स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जागरुक करती हैं।डॉ सुनीता शर्मा ने कहा कि फोर्टी विमन विंग प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रभावशाली महिला संगठन है। इस संगठन की प्रतिष्‍ठा को आगे ले जाने का प्रयास करेंगी। इसके माध्‍यम से राजस्‍थान में वुमन ऑन्‍त्रप्रन्‍योरशिप के विकास और सरकार की योजनाओं को महिला उद्यमियों तक पहुंचाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली