आदि पुरुष फिल्म बैन करने की मांग

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर । सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने आदिपुरुष फिल्म पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। मिश्रा ने कहा है कि इस फिल्म के माध्यम से हनुमान जी और अन्य देवी देवताओं का अपमान करने की साजिश रची जा रही है। प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदि पुरुष में भद्दे कंप्यूटर ग्राफिक्स का उपयोग करते हुये रामायण ग्रंथ के पात्रों के साथ खिलवाड़ किया गया है। ये ग्रंथ हम लोगों का जीवन ग्रंथ है। मिश्रा ने राज्य सरकार से मांग की हैं कि इस फिल्म पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाये।

मिश्रा ने कहा है कि इस फिल्म के सारे संवाद स्तरहीन है। इससे समाज में बड़ा विरोधाभाशी संदेश जा रहा है। फिल्मों का हमारे मन और जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की धर्म और संस्कृति पर आधारित फिल्मों से छेड़छाड़ नहीं की जाये। इस फिल्म में पौराणिक पात्र के लुक और उनके डायलॉग स्तरहीन है इसमें भगवान राम, हनुमान, सीता और रावण के किरदारों का अभद्र चित्रण किया गया है। साथ ही इस फिल्म में रामायण का भी अपमान किया गया है। ये देश के करोड़ों हिंदुओं की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ हैै।

इससे हमारी आस्था को चोट पहुंची है। साथ ही अन्य देवी देवताओं को भी काल्पनिक ढंग से दिखाया जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस संदर्भ में सर्व ब्राह्मण महासभा ने फिल्म के निर्देशक ओम राउत को एडवोकेट कमलेश शर्मा ने एक वर्ष पहले नोटिस भेजा था उस समय फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने स्पष्टीकरण दिया था कि फिल्म में कुछ गलत नहीं होगा लेकिन उसके बाद जब ये फिल्म रिलीज हुई है तो रामायण के सारे पात्रों का मजाक उड़ाया गया हैं। मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि इस फिल्म पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाये और आमजन से अपील है कि इस फिल्म का बायकाट करे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत