टॉलस्टाय फॉर्म हाउस से नितिन कर रहे हैं शांति समता यात्रा का अभिनव आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। रंगभेद के शिकार महात्मा गांधीजी को पीटरमैरिझबर्ग के रेल्वे स्टेशन पर फेंका गया उस घटना को 130 वर्ष होने जा रहें हैं, इस निमित्त महात्मा गांधीजी द्वारा स्थापित दक्षिण अफ्रीका के टालस्टाय फार्म हाउस आश्रम के सहयोग से 6 जून तक" शांति समता यात्रा" का अभिनव आयोजन किया जा रहा है।
विश्व शांति यात्री नितिन सोनावाला ने बताया कि हम चाहते हैं कि "विश्व अहिंसा के रास्ते कदम बढ़ायें, कहीं भी कभी भी युद्ध हिंसा नहीं हो, पर्यावरण की खुशहाली बनीं रहे, भूखमरी, बेकारी के लिए समाज में स्थान न हो, किसान मजदूर मजबूर नहीं मजबूत हों इसलिए हमारा मंत्र "जय जगत" है और हमारा अपना नारा और लक्ष्य "विश्व शांति" है।

उल्लेखनीय है कि इस यात्रा का नेतृत्व, सात वर्षों में 46 देशों की पैदल यात्रा कर चुके युवा "विश्व शांति यात्री" नितिन सोनावने कर रहे हैं।उन्होनें बताया कि इस यात्रा में गांधी बापू के सेवाग्राम आश्रम वर्धा के आश्रमवासी कलाकार जालंधरनाथ , मोहनलाल तथा राजस्थान जयपुर से गांधीवादी जीवनयात्री गोपाल शरण भी साथ है।यह यात्रा टालस्टाय फार्म हाउस से पीटरमैरिझबर्ग तक साईकल से होंगी इसके बाद टालस्टाय फार्म हाउस से नामीबिया बोत्सवाना मे पैदल यात्रा ही रहेगी।

इस यात्रा का उद्देश्य यह है कि टालस्टाय फार्म हाउस आश्रम को रचनात्मक कार्यों की तरफ बढाने तथा स्वावलंबी,आत्मनिर्भर बनाने हेतु दानदाताओं को निवेदन करना भी है।उन्होनें कहा कि हम आप सभी से आशा करते हैं की अहिंसा समता शांति के लिए अपनी शुभकामनाओं के साथ इस यात्रा को समर्थन और बल दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार