अब आरटीडीसी में भी लागू होगी ओल्ड पेंशन स्कीम

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा में अब आरटीडीसी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिल सकेगा। पर्यटन भवन में आयोजित आरटीडीसी बोर्ड की बैठक में अनुमोदन किया गया।
राठौड़ ने कहा कि निगम प्रबन्धन प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आरटीडीसी की होटल इकाइयां एवं पैलेस ऑन व्हील्स मुनाफे के साथ संचालित हो रही है। प्रतिस्पर्धा के दौर में निजी होटल के समान स्तर के लिए 10 आरटीडीसी होटल इकाइयों में जीर्णोद्धार एवं उन्नयन के कार्य प्रगतिरत है।

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने बजट वर्ष 2023-24 की घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि राजस्थान वेडिंग एंड कांफ्रेंस डेस्टिनेशन के रूप में देश के एक प्रमुख राज्य के रूप में अपनी जगह बना चुका है। अब एमआईसीई (मीटिंग्स, इन्सेन्टिव, कान्फ्रेंस एंड एक्जीबिशंस) सेन्टर्स की स्थापना से प्रदेश को इस क्षेत्र में भी एक नई पहचान मिलेगी।

बैठक में मृत आश्रितों की अनुकम्पा नियुक्ति में शिथिलता देने, आरटीडीसी होटल में ठहरने के शुल्क में छूट की श्रेणी में राजस्थान रत्न अवॉर्डिज को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी निर्णय किया गया। बैठक में बोर्ड के सदस्य के तौर पर प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, गायत्री राठौड़, प्रबन्ध निदेशक,राजस्थान पर्यटन विकास निगम विजयपाल सिंह, प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम नथमल डिडेल के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार