योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुँचाने के लिए महंगाई राहत कैम्प की तर्ज पर जिलेवार हो आयोजन -उद्योग मंत्री

० आशा पटेल ० 
जयपुर। उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग को पहुँचाने के लिए जिलेवार कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौक़े पर ही लाभान्वित करना सुनिश्चित हो सके। रावत यहां उद्योग भवन में आयोजित जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधकों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। 
उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं को धरातल पर उतार लक्षित वर्ग को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से महंगाई राहत कैम्पो की तर्ज पर जिलेवार कार्यशाला का आयोजन कर योजनाओं के लाभ, ऋण सुविधा, सब्सिडी की जानकारी प्रदान कर उद्यमियों को अधिकतम लाभ दिलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उद्योग विभाग शानदार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान साइन किए गए एमओयू में से 50 प्रतिशत से अधिक धरातल पर है जो कि अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायी है।

उद्योग मंत्री ने सभी महाप्रबंधकों को मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा कर लंबित क्लेम का निस्तारण कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के सख्त निर्देश दिये। बैठक में उद्योग मंत्री ने राज्य सरकार के कारोबार सुगमता अभियान ‘वन स्टॉप शॉप ’(राज निवेश) के तहत सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त

आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए उद्योग से जुड़े 14 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में आयुक्त उद्योग ओमप्रकाश कसेरा ने सभी जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधको के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा