30-31 जुलाई को झारखंड में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन होगा

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली -  30-31 जुलाई को झारखंड के साहेबगंज जिले के पतना स्थित बी.एस.ए. महिला महाविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में देश-विदेश के ख्यातनामा पर्यावरणविद भाग ले रहे हैं। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य व सम्मेलन आयोजक डा० भानु देव सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्र रत्न पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह व सिद्धू-कान्हू मुरमू विश्व विद्यालय,दुमका के उपकुलपति डा० विमल प्रसाद सिंह करेंगे।

सम्मेलन में प्रख्यात शिक्षाविद पूर्वांचल विश्वविद्यालय, विराट नगर, नेपाल के पूर्व कुलपति डा० घनश्याम लाल दास व केन्द्रीय विश्व विद्यालय हरियाणा के पूर्व कुलपति प्रो० उदय प्रकाश सिन्हा, एवं भागलपुर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा० जवाहर लाल सिंह सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात पर्यावरणविद राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत, विश्व जल परिषद के सदस्य, ग्रीन इंडिया फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं बालाजी शिक्षण संस्थान समूह के प्रमुख पर्यावरणविद डा० जगदीश चौधरी, 

प्रख्यात पत्रकार एवं नदी विषयक मामलों के विशेषज्ञ पर्यावरणविद पंकज चतुर्वेदी, बुंदेलखण्ड में अपना तालाब योजना के तहत किसानों के सहयोग से 55 हजार तालाब बनवाने वाले, उन्नत कृषि विषयक मामलों के जानकार पर्यावरणविद जाने-माने जलयोद्धा पुष्पेंद्र सिंह, उत्तराखंड में प्लास्टिक विरोधी अभियान की प्रमुख, ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी की एसोशिएट प्रोफेसर व थैले वाली महिला के नाम से विख्यात पर्यावरणविद डा०अनुभा पुंढीर आदि देश-विदेश के जाने-माने विचारक, पर्यावरणविद, शिक्षाविद, जलयोद्धा और पर्यावरण प्रेमी सहभागिता करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार