31 जुलाई को जेकेके में होगा - मुंशी प्रेमचंद और मोहम्मद रफ़ी की याद में आयोजन

० अशोक चतुर्वेदी ० 
जयपुर: साहित्य, संगीत और रंगमंच को समर्पित पहल कला संसार...मधुरम् के तहत जवाहर कला केन्द्र की ओर से विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती और मशहूर गायक मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि के अवसर पर 31 जुलाई को केन्द्र में कार्यक्रम किया जा रहा है। केन्द्र व राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुंशी प्रेमचंद पर विभिन्न साहित्यिक सत्र होंगे। वहीं पद्मश्री सुरेश वाड़ेकर अपने सुरीले गीतों से शाम सजायेंगे।

 रंगायन सभागार में प्रेमचंद जयंती समारोह मनाया जाएगा। गोविन्द माथुर की अध्यक्षता में 'प्रेमचंद की विरासत के मायने' विषय पर मनीषा कुलश्रेष्ठ और विक्रम सिंह अपने विचार रखेंगे। रजनी मोरवाल इसका संयोजन करेंगी। दूसरे सत्र में डॉ. आर. डी. सैनी की अध्यक्षता और भागचंद सैनी के संयोजन में संवाद सत्र 'कहानी के नए स्वर' होगा। इसमें कविता मुखर, उमा और उषा दशोरा कहानी पाठ करेंगी तथा तस्नीम खान, राजाराम भादू व नितिन यादव समीक्षा करेंगे।

 सावन शृंगार कार्यक्रम में पद्मश्री सुरेश वाड़ेकर अपने मधुर गीतों से समां बांधेंगे, गायिका पद्मा वाड़ेकर भी उनके साथ मंच साझा करेंगी। आयोजन में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हिस्सा ले सकेंगे। दिनेश कुमार गोपी एंड ग्रुप के 8 कलाकार इनके साथ संगत करेंगे। पद्मश्री सुरेश वाड़ेकर ने बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के गीतों में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। शास्त्रीय गायन में भी उन्हें महारत हासिल है। फिल्म 'पहेली' में 'वृष्टि पड़े टापुर टुपुर' गीत के साथ उन्होंने सफर शुरू किया। 

उन्होंने मशहूर संगीत निर्देशकों के साथ काम किया। संगीत प्रेमियों के पसंदीदा गीतों की फेहरिस्त में आज भी सुरेश वाड़ेकर के 'मोहब्बत है क्या चीज़', 'मेरी किस्मत में तू नहीं शायद', 'ऐ जिंदगी गले लगा ले', 'लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है', 'चप्पा-चप्पा चरखा चले' जैसे गीत शामिल है। पद्मा वाड़ेकर के गीतों ने भी श्रोताओं के दिल पर अमिट छाप छोड़ी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड