शेल्बी हॉस्पिटल के निशुल्क स्वास्थ शिविर में भारी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

० आशा पटेल ० 
जयपुर।। श्रीमति स्वातिदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट व शैल्बी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया । इस परामर्श एवं जाँच शिविर में विशेषज्ञों द्वारा नि: शुल्क स्वास्थय जाँच परामर्श दिया गया । ब्लड प्रेशर,ई.सी.जी,व बी एम डी ( हड्डियां व कैल्शियम की जांच ) की गई।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनीता चौधरी, वरिष्ठ एम डी फिजीशियन डॉ. निरंजन सिंह, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग सिहाग एवं जोड़ प्रत्यारोपण व लिंगामेंट विशेषज्ञ डॉ.अमित मीणा ने अपनी सेवाएं दीं।

श्रीमति स्वाति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक निशांत टंडन ने जानकारी दी कि बड़ी संख्या में लोगों ने शैल्बी अस्पताल पहुँच कर इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाया। बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों के समूह को संबोधित करते हुए देवेंद्र मोहन माथुर जज, कंज्यूमर कोर्ट 3 ने बताया कि उन्होंने स्वयं शिविर में उपस्थित रहकर व्यवस्था का जायज़ा लिया और उन्होंने इस प्रयास की प्रशंसा भी की। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड