आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कानूनविद पूनम चंद भंडारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर । 
 पूनमचंद भंडारी ने कहा कि अभी तक राजस्थान में सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी ही थी, जिसके चलते जनता के पास कोई मजबूत विकल्प नहीं था। अब राजस्थान में आम आदमी पार्टी के रूप में एक मजबूत विकल्प जनता के सामने है। अब आम आदमी पार्टी बताएगी कि जनता के हित के लिए राजनीति कैसे की जाती है। आम आदमी पार्टी जन-जन तक पहुंच रही है, आज पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हैं। आने वाले चुनाव में पार्टी सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कानूनविद् पूनमचंद भंडारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पूनमचंद भंडारी ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस और बीजेपी से ऊब चुकी है इसलिए अब सबकी निगाह आम आदमी पार्टी की तरफ है। आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनहित के लिए काम करती है। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।

 प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। पूनमचंद भंडारी जैसे बड़े कानूनविद् के आम आदमी पार्टी में जुड़ने से पार्टी को फायदा होगा। नवीन पालीवाल ने कहा कि आप का उदय जनता के हितों के लिए हुआ है इसलिए पूनमचंद भंडारी के पार्टी में जुड़ने से जनहित की लड़ाई लड़ने में काफी मजबूती मिलेगी। 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूनचंद भंडारी ने कहा कि पूरे कार्यकाल में सीएम गहलोत को जनता की याद नहीं आई, लेकिन चुनाव के पहले सीएम गहलोत जनता से बिजली फ्री करने की बात करते हैं,

 जिसे जनता भी समझ रही है कि ये सब मुख्यमंत्री का चुनावी स्टंट है और दिखावा ज्यादा दिन तक नहीं चलता। भंडारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल और पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा करवाए जा रहे कामों को पूरे देश की जनता जान रही है और उसी दिल्ली म़ॉडल की तर्ज पर आम आदमी पार्टी राजस्थान में भी विकास कार्य करवाएगी। आज प्रदेश की जनता की पहली पसंद आम आदमी पार्टी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड