दिल्ली पालम गांव की हालत दयनीय, सीवर की समस्या से लोग परेशान

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। 1400 साल पुराना पालम गांव के लोग इन दिनों सीवर जाम की समस्या से परेशान है। ऐतिहासिक पालम गांव में सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। सीवर जाम होने के कारण नालियां घरों में बैक मार रही है। प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी सुस्त पड़े हुए हैं। आलम यह है कि लोग अपने घरों में ठीक से शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं और ना ही लोग नहा पा रहे हैं। यहां तक कि लोगों को घरों में रहना दूभर हो गया है। पालम गांव निवासी व समाजसेवी ओमवीर सोलंकी ने बताया की सीवर जाम की समस्या पिछले 15-20 दिन से है। 
फेडरेशन ऑफ साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि पालम गांव की सरजमी पर द्वारका बसी है लेकिन अभी तक पालम गांव के लोगों को बुनियादी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। जहां पेय जल आपूर्ति बाधित रहती है वही सीवर जाम रहता ही है। इसके अतिरिक्त जगह जगह पर सड़कें टूटी पड़ी है, जिसकी सुध लेने वाला कोई अधिकारी नही है। पार्क की जगह तो है पर पार्क का स्वरूप बिगड़ा पड़ा है और संबंधित अधिकारी खाना पूर्ति कर चैन की नींद सो रहे है। सोलंकी ने प्रशासन से मांग की है कि पालम गांव पर सरकार ध्यान दे और मूल भूत सुविधाएं मुहैया कराए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार