छात्रों ने किया पहला कैंसर “डिस्कवर होप कनेक्ट ऐप” लॉन्च

० आशा पटेल ० 
जयपुर | कैंसर रोगियों के समक्ष आने वाली चुनोतियो एवं समस्याओ को साझा करने के लिए इस सोशल ऐप के योगदान पर परिचर्चा भी की गयी इस उपलक्ष में बताया की आज नयी तकनीकें कैंसर के मरीजों को आने वाली समस्याओ का सामना करने में समाज में बहुत ही प्रभावशाली योगदान प्रदान कर रही है इस स्कूली छात्रों द्वारा कैंसर रोगियों को सशक्त बनाने व उनसे जुड़ने के लिए एक अनोखा ऐप डिस्कवर होप कनेक्ट बनाया है 

जिसकी लॉन्चिंग जयश्री पेड़ीवाल चेयर पर्सन जय श्री पेड़ीवाल स्कूल, डॉ नरेश सोमानी डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी एच. सी. जी. कैंसर सेंटर, डॉ नितिन खूंटेटा असिस्टेंट प्रोफेसर महात्मा गाँधी हॉस्पिटल, डॉ मनमीत कौर मेडिकल डायरेक्टर इ.एच.सी.सी. हॉस्पिटल , सीमा सेठी चेयर पर्सन जयपुर कैंसर रिलीफ सोसाइटी, नेहा गुप्ता डायरेक्टर मंगलम मेडिसिटी व डॉ भारत राजपुरोहित सीओओ एच. सी. जी. कैंसर सेंटर द्वारा एच सी जी कैंसर सेंटर व मंगलम मेडिसिटी के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया | 

यह ऐप जय श्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल के 12 वी कक्षा के छात्र प्रीत अग्रवाल, अन्हत मक्कर, पुलकित गुप्ता द्वारा बनाया गया है| यह ऐप दुनिया का पहला कम्युनिटी बिल्डिंग ऐप है जो कैंसर से प्रभावित रोगियों को सशक्त बनाने और उनसे जुड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ऐप में रोगियों, कैंसर सर्वाइवर्स और उनकी देखभाल करने वालों के एक प्लेटफार्में पर शामिल करने एवं चुनौतियों को साझा करने के लिए बनाया गया है|

ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जो अपने विचारो और अनुभवों को पोस्ट करने और दोबारा पोस्ट करने, लाइक करने, टिप्पणी करने आदि के लिए एक मंच के अलावा, होप कनेक्ट उन वंचित व्यक्तियों की सहायता करने का अवसर भी प्रदान करता है जो इस बीमारी से अधिक प्रतिकूल रूप से प्रभावित हैं, इस ऐप से सामने आने वाले किसी भी सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को हल करने का प्रयास किया गया है।

इस कार्यक्रम में कैंसर रोगियों के समक्ष आने वाली चुनोतियो एवं समस्याओ को साझा करने के लिए इस सोशल ऐप के योगदान पर परिचर्चा भी की गयी इस उपलक्ष में बताया की आज नयी तकनीकें कैंसर के मरीजों को आने वाली समस्याओ का सामना करने में समाज में बहुत ही प्रभावशाली योगदान प्रदान कर रही है इस अवसर पर हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स व स्टाफ ने बच्चो का उत्साह वर्धन कर उन्हें इस ऐप के लांच की बधाई दी |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड