मिशन तालीम का फीस वापसी योजना हेतु जागरूकता अभियान‌

० इरफ़ान राही ० 
नयी दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर में मिशन तालीम के कार्यालय में एक शिक्षा सम्मेलन हुआ जिसमें मिशन तालीम के अध्यक्ष इकराम उल हक और मिशन तालीम के मुख्य कार्यकर्ता रफी अहमद व साथियों ने लोगों को मिशन तालीम के मकसद और उसके कार्यों के बारे में बताया वहीं उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार दिल्ली सरकार द्वारा फीस वापसी योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलवाएं।
इस अवसर पर पैरामेडिकल कोर्स के डीएमएलटी कोर्स हेतु 10 बच्चों का चयन मिशन तालीम के सहयोग से अच्छे इंस्टीट्यूट में दाखिले कराने का निश्चय लिया गया।इस अवसर पर मिशन तालीम के मो शमशाद, नसीम अली, डॉ मुश्ताक, अफसर सैफी, नौशाद सागर , हकीम अताउर्रहमान अजमली, अहमद मियां, साजिद जमाल, नवाबुद्दिन इदरीसी, शोहराब मेवाती , मेराजुद्दीन सैफी,सरफराज, आबिद, मो. अनीस, मो. तुफैल, शाइस्ता आदि ने शिरकत की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली