सही समय पर पहचान एवं उपचार से कैंसर को हराना है संभव: ओम बिरला

० आशा पटेल ० 
जयपुर। कैंसर को हराने के लिए जरूरी है कि उसकी सही समय पर पहचान हो और उपचार की शुरूआत हो। इसके लिए भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल की शुरू हुई इस मुहिम में हम उनके साथ है। यह बात लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र और कैंसर केयर की ओर से 20वें कैंसर विजेता दिवस समारोह में कही। शनिवार को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में राजस्थान, यूपी, एमपी सहित देश के विभिन्न राज्यों के कैंसर विजेता  (सरवाईवर्स) शामिल हुए। इस मौके पर कैंसर विजेताओं ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए कैंसर जागरूकता का संदेश दिया। समारोह में कैंसर विजेताओं का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

कैंसर रोग का उपचार करवा रहे रोगियों के मनोबल को बढ़ाने और कैंसर की जंग जीत चुके विजेताओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह विजेता कैंसर रोग के प्रति समाज में जागरूकता लाने में सबसे अहम भूमिका रखते है। इस मौके पर ओम बिरला ने चिकित्साल्य को इस तरह के आयोजन कर समाज में जागरूकता लाने के लिए बधाई दी। कैंसर केयर की संरक्षिका सुनीता गहलोत ने कैेंसर विजेताओं के हौसलों की प्रशंसा करते हुए इस तरह के आयोजनो को महत्वपूर्ण बताया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह, आईएएस ने कहा कि इतने कैंसर विजेताओं को एक साथ एक मंच पर आना इस चिकित्सालय के सफलता की कहानी का बया करता है। इस मौके पर चिकित्सालय के अध्यक्ष नवरतन कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी, उपाध्यक्ष संजय कोठारी, कोषाध्यक्ष डॉ प्रेमसिंह लोढ़ा, अधिशासी निदेशक मेजर जनरल एससी पारीक (सेवानिवृत्त), चिकित्सालय ट्रस्ट के सदस्यों सहित शहर की कई नामी हस्तियां मौजूद थी।

कैंसर विजेता एवं थिएटर आर्टिस्ट रूची गोयल की ओर नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक के जरिए उन्होंने कैंसर से लड़ाई के दौरान रोगी के जीवन में आने वाले अनुभवों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कैंसर विजेता डॉ ज्योति जोशी और यश ने अपनी जीत के सफर को बताते हुए आमजन को इस रोग के प्रति जागरूक कर, इससे जुड़े भ्रमों को दूर किया। इस मौके पर 1998 के कैंसर विजेता मदन मोहन शर्मा और 2001 की कैंसर विजेता प्रेमलता सांड को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कैंसर प्रभावित बच्चों एवं महिलाओं की डांस परफॉर्मेंस रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा