द्वारका में 9 महीने बाद पानी पाइप लाइन हुई दुरुस्त

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। जल ही जीवन है, यह बात सभी को पता है। स्थानीय लोगों की जागरूकता की वजह से लगभग 9 माह से पानी लीकेज को बंद करवाने में कामयाबी मिली। दरअसल द्वारका सेक्टर 5 स्थित जवाहर व झेलम अपार्टमेंट के नजदीक कई महीनो से पाइपलाइन लीकेज होने से हजारों लीटर सड़क पर बह रहा था। जवाहर अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कृष्ण कुमार ने इस समस्या की शिकायत कई माह से कई बार दिल्ली जल बोर्ड व डीडीए विभाग के उद्यान विभाग को कर चुके थे।
बावजूद अधिकारी नींद में सोए रहे। थक हारकर इन्होंने इसकी शिकायत फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी से की। सोलंकी ने इस मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। गुरुवार शाम को आनन फानन में जेसीबी लगाकर पाइप के लिकेज को बंद कर दिया गया।

बता दे कि द्वारका उपनगरी में पाइप के लीकेज से रोज हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा था लेकिन जलबोर्ड का कोई भी कर्मचारी इस पर संज्ञान नहीं ले रहे थे। 9 माह के बाद अब इस लीकेज को बंद कर दिया गया है। इस बाबत जवाहर अपार्टमेंट के कृष्ण कुमार ने फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी को साथ ही हार्टिकल्चर के अधिशाषी अभियंता को भी धन्यवाद ज्ञापन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार