महिला काव्य मंच की काव्य गोष्ठी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - विद्या विहार विद्यालय, दिल्ली के सभागार में मुख्य अतिथि नीतू सिंह  (वैश्विक अध्यक्ष, मकाम), विशिष्ट अतिथि सविता चड्ढा (वरिष्ठ साहित्यकार) और सरिता गुप्ता (अध्यक्ष, शाहदरा इकाई) की अध्यक्षता में महिला काव्य मंच, शाहदरा इकाई की काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों का नन्ही प्रदन्या ने केसर तिलक और अक्षत लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कामना मिश्रा जी द्वारा गणेश जी के समक्ष नृत्यांजली और शाहदरा इकाई की सक्रिय सदस्या पुनीता सिंह द्वारा सरस्वती वंदना रूपी शब्द-सुमन माँ के चरणों में समर्पित करके किया गया।

 तत्पश्चात अतिथियों और सभी कवयित्रियों को मोती की माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिष्ठित तथा 4 नवोदित कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। उपस्थित कवयित्रियों में कामना मिश्रा (महासचिव), अर्चना वर्मा (सचिव), पुनीता सिंह, अंजू ढाका, इंदू गर्ग, नौरिन शर्मा, मधु अरोड़ा, शिखा अरोड़ा, चंचल हरेंद्र वशिष्ट (सचिव, दक्षिणी दिल्ली इकाई ) मंजू शाक्य (उपाध्यक्ष, उत्तरी दक्षिणी दिल्ली इकाई) तरुणा पुंडीर (उपाध्यक्ष, दक्षिणी दिल्ली इकाई) विजय लक्ष्मी शुक्ला (उपाध्यक्ष, नई दिल्ली) उर्वी ऊदल (सचिव, उत्तरी दिल्ली) 

चंद्रमणि मणिका, स्नेहलता, श्यामा भारद्वाज (सचिव, नई दिल्ली इकाई), हरप्रीत कौर (शाहदरा इकाई), अर्चना शर्मा, फौजिया, शायरा, संतोष संप्रीति के अतिरिक्त अन्य कई कवयित्रियाँ उपस्थित रहीं। काव्य गोष्ठी में नवोदित बाल कवयित्री कनिष्का, जाह्नवी, ट्विन्कल प्रदन्या शर्मा के मधुर काव्य पाठ ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा आकर्षक उपहार देकर इनका उत्साहवर्धन किया गया।

मंचासीन अतिथियों में नीतू सिंह ,सविता चड्ढा, सरिता गुप्ता और शाहदरा इकाई की सदस्या इंदु गर्ग ने भी अपनी कविता सुनाई| शाहदरा इकाई की महासचिव कामना मिश्रा और सचिव अर्चना वर्मा ने संयुक्त संचालन करके गोष्ठी को ऊंचाइयों पर पहुँचाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत