निर्यातकों के लिए शीघ्र शुरू होगी हेल्पलाइन-राजीव अरोड़ा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद की तीसरी वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक का आयोजन चैयरमेन राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में परिषद के चैयरमेन राजीव अरोड़ा द्वारा परिषद के महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि निर्यातकों को वैश्विक पटल पर निर्यात बढ़ाने हेतु परिषद द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोधपुर में विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एक्जीबिशन सेंटर बनने की प्रक्रिया शुरू चुकी है, इसके निमार्ण से सफल एक्सपो के आयोजन सुनिश्चित हो सकेंगे।

 उन्होंने कहा कि जुलाई 2023 में केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित हुए इंडो ईस्ट अफ्रीका ट्रेड एक्सपो में परिषद ने सफल भूमिका निभाते हुए प्रदेश के निर्यातकों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराया। उन्होंने बैठक में बोर्ड सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर माह तक राज्य स्तरीय एक्सपोर्ट हेल्पलाइन प्रारंभ की जा जाएगी जिससे निर्यातकों को सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आरईपीसी स्थाई भवन हेतु भूमि आवंटन के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण से निरंतर संवाद किया जा रहा है।

 उन्होंने बताया कि आरईपीसी में कार्य करने हेतु अधिकारी कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति, अस्थाई रूप से भर्ती एवं कॉन्ट्रैक्ट आदि माध्यम से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों, निर्यात प्रोत्साहन कार्यक्रमों और अभियानों के सफल क्रियान्वयन से निर्यातकों और निर्यात को गति मिली है। वर्ष 2017-18 में राजस्थान से निर्यात 46,476 करोड़ रुपए था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 77,771 करोड़ रुपए हो गया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता, आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य विभाग सुधीर कुमार शर्मा, कृषि विभाग के सचिव डॉ. पृथ्वीराज, वीसी के माध्यम से राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव, निदेशक पर्यटन विभाग रश्मि शर्मा, सहित बोर्ड सदस्य एवं आरईपीसी के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा