मेरा पहला वोट" संदेश के साथ मैराथन में दौड़े हजारों लोग

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से मिले देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प के साथ बगरू विधानसभा क्षेत्र में हुई मैराथन दौड़े हजारों युवाओं ने "मेरा पहला वोट" का संदेश दिया। जगतपुरा स्थित बोम्बे हॉस्पिटल से रवाना हुई मैराथन को यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन के आयोजक अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवीर आलोरिया ने बताया कि मैराथन में हजारों लोग स्लोगन लिखी टीशर्ट पहनकर दौडे। मैराथन बोम्बे हॉस्पिटल से रवाना होकर अक्षरधाम मंदिर होते हुए करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय कर वापस बोम्बे हॉस्पिटल पहुंची।
मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाले चौधरी हरिंदर सिंह मुंडिया को 5100, द्वितीय स्थान पर आने वाले हेमंत वैष्णव को 3100 रुपए एवं तृतीय स्थान पर आने वाले मुकेश राठौर को 2100 रुपए का पुरस्कार दिया। 

वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाली पूजा कुमारी को 5100, द्वितीय स्थान पर आने वाली नेहा कुमारी को 3100 रुपए एवं तृतीय स्थान पर आने वाली ज्योति कंवर को 2100 रुपए का पुरस्कार दिया। इसके साथ ही मैराथन में श्रेष्ठ रहने वाले 500 लोगों को मेडल देकर सम्मानित किया।

आलोरिया ने बताया कि इस अवसर पर यूथ कांग्रेस राजस्थान प्रभारी मो. शाहिद, सह प्रभारी रिसेंद्र मैहर, धीरज सिंह, राजस्थान युवा बोर्ड उपाध्यक्ष सुशील पारीक, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज मीणा एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित बगरू विधानसभा के हज़ारो लोग शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा