राजस्थान का रण’ में होगी प्रदेश की सियासत पर चर्चा

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। डीडी न्यूज द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक सरगर्मियों, जनता के मुद्दो और राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियों पर “डीडी डॉयलॉग : राजस्थान का रण” का आयोजन किया जा रहा है। डायलॉग का आयोजन 26 सितम्बर को सुबह 10 बजे से मैरियट होटल, जयपुर में किया जाएगा। डीडी राजस्थान की समाचार प्रमुख सुश्री मंजू मीना ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डीडी डॉयलॉग की शुरुआत केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री मंत्री प्रहलाद जोशी के उद्घाटन साक्षात्कार से होगी। 

दिन भर चलने वाले डायलॉग में विभिन्न सत्रों के दौरान नेताओं के साथ पैनल डिस्कशन और साक्षात्कार सत्र आयोजित किए जाएंगे। डीडी डायलॉग के विभिन्न सत्रों में लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, राज्य सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश सहित अन्य प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी राजस्थान चैनल एवं इसके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली