बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा औरंगाबाद में 5 वरीय पत्रकारों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

० योगेश भट्ट ० 
औरंगाबाद । इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से संबद्ध बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के औरंगाबाद में 28 अक्टूबर को होने वाले राज्य सम्मेलन को लेकर तैयारी जोर - शोर से शुरू हो गई है । इस सिलसिले में यूनियन की हुई बैठक में राज्य सम्मेलन के दौरान पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों और पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया । बैठक की अध्यक्षता राज्य सम्मेलन के संयोजक कमल किशोर ने की ।

बैठक के दौरान राज्य सम्मेलन में भाग लेने नई दिल्ली , पटना, रांची और बिहार के अन्य जिलों से आ रहे पत्रकार प्रतिनिधियों के स्वागत, आवासन ,परिवहन आदि की व्यवस्था पर विचार - विमर्श किया गया । राज्य सम्मेलन के अवसर पर एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा जिसमें पत्रकार और पत्रकारिता से जुड़े आलेख एवं संदेश होंगे । राज्य सम्मेलन के दौरान प्रदेश के 5 वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया जाएगा ।

राज्य सम्मेलन में पत्रकारों को समाचार संकलन के क्रम में दी जाने वाली सुविधाओं , पत्रकार पेंशन योजना , पत्रकार बीमा योजना , पत्रकार गृह ऋण योजना आदि पर भी चर्चा होगी । संगठन को लेकर विचार - विमर्श होगा । बैठक में राज्य सम्मेलन के व्यापक प्रचार - प्रसार का भी निर्णय लिया गया ।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रेमेन्द्र कुमार मिश्र, रवींद्र कुमार रवि ,भूपेंद्र नारायण सिंह, श्रीराम अम्बष्ट,संजय सिन्हा ,गणेश प्रसाद , ओमप्रकाश विपुल , अजय श्रीवास्तव , मनीष कुमार , जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह , दीनानाथ मौआर , मिथिलेश दीपक, धीरेंद्र पांडेय, मंटू कुमार,मदन मोहन श्रीवास्तव, अजय वर्मा, अनिल कुमार , यशवंत सिंह, सूरज पांडेय, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार