गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान बरकरार रखने के लिए एमसीडी उपायुक्त को ज्ञापन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - मधु विहार एवम आस पास के इलाकों से बाहर निकलने वाला एक मात्र प्रमुख रास्ता जो आदर्श अपार्टमेंट एवम पालम नाले के बीच से निकलता है चंद नासमझ लोगों के द्वारा कूड़ा डाले जाने से स्थिति नारकीय हो गया है। एमसीडी द्वारा बार बार साफ करबाए जाने के बावजूद ऐसे सफाई नापसंद लोग कूड़े डाल जाते है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे से लेकर मोटर सायकिल सवार एवम पैदल चलने वाले लोग परेशान हो रहे है।
इन स्थितियों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि इस रास्ते की सफाई के लिए उन्होंने बार बार उपायुक्त, नगर निगम को निवेदन किया है जिसके अंतर्गत वे औचक निरीक्षण भी कर चुके है। अब सोलंकी ने निगम आयुक्त नजफगढ़ जोन से निवेदन किया है कि यहां पर निगम की ओर से एक बोर्ड लगाया जाय जिसमे लिखा हो कि यहां कूड़ा डालने वालों के ऊपर कानूनी कार्यवाई की जाएगी एवम पकड़े जाने पर वे दंडित भी किए जायेंगे। ताकि यहां की स्वच्छता बरकरार रहे और गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान का पालन हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास