द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी के मंचन में वाल्मीकि पूजा एवं सुन्दरकाण्ड पाठ से शुरू हुआ भव्य रामलीला मंचन

० योगेश भट्ट ०  
नयी दिल्ली : द्वारका सेक्टर-१० रामलीला ग्राउंड में देश की प्रमुख रामलीलाओं में शुमार रखने वाली द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी द्वारा पहले नवरात्रे के साथ ही भव्य रामलीला मंचन के साथ शुरू हो गई । द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी के मुख्य सरंक्षक राजेश गहलोत, महामंत्री संजीव गोयल तथा अध्यक्ष राजीव सोलंकी के अनुसार यह रामलीला का ११वां मंचन है जहाँ पहले दिन दिव्यांग जनों द्वारा भजन तथा वाल्मीकि समाज द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ से किया गया।
 द्वारका के सेक्टर 10 रामलीला ग्राउंड में द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी द्वारा भव्य रामलीला व मेले का आयोजन किया जा रहा है। पहली रात्रि पर वाल्मीकि नारद संवाद, वाल्मीकि ब्रह्मा संवाद, देवता दानव युद्ध रावण तपस्या, रावण का लंका प्राप्त करने तक का मंचन किया गया । गणपति अराधना एवम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की आरती भक्ति गीत के साथ नृत्य का आयोजन किया गया और उसके साथ ही रामलीला मंचन की शुरुआत हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास