राजस्थान पैवेलियन में विकसित राजस्थान को आधुनिक थीम पर किया जाए प्रदर्शित- चैयरमेन, राजसिको

० आशा पटेल ० 
जयपुर । नई दिल्ली में 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले 42वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की तैयारियों के संबंध में उद्योग भवन के राजसिको बोर्ड रूम में बैठक आयोजित हुई। राजसिको चैयरमेन राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तैयारियों की जानकारी लेकर अरोड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले फेयर में वसुधैव कुटुंबकम - यूनाइटेड बाय ट्रेड थीम के अनुसार ही

 राजस्थान पैवेलियन बनाने की कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा की विशेष रूप से पैवेलियन में विकसित राजस्थान को प्रदर्शित किया जाए इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। फेयर में आने वाले आगंतुकों के अनुसार विशेष रूप से युवा, महिला, विद्यार्थियों के अनुसार पैवेलियन में बनने वाली शॉप में उत्पादों को शामिल किया जाए जिससे राजस्थान के विशेष उत्पादन की मार्केटिंग सुनिश्चित हो सके।

 पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि वह राजस्थान के समृद्ध वाइल्डलाइफ के प्रदर्शन की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि शॉप पर प्रदेश के जीआई टैगिंग उत्पाद को विशेष तरजीह दी जाए एवं उत्पादों की जानकारी प्रदान करने हेतु साहित्य भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शॉप पर विभिन्न विभाग डिस्प्ले का आधुनिक प्रदर्शन करें एवं फेयर में आगंतुकों की अधिकाधिक संख्या सुनिश्चित करने हेतु प्रचार प्रसार करें।

बैठक में एमडी राजसिको डॉ. मनीषा अरोड़ा, ईडी आरएफसी बलवंत लिगरी, अतिरिक्त आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य विभाग एस.एस शाह, अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अरूण कुमार जोशी, अतिरिक्त निदेशक महिला अधिकारिता विभाग डॉ. अजय कौशिक, उपनिदेशक पर्यटन विभाग नवल बारवाल सहित रूडा, खादी बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड