इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटिव के विदेशी प्रतिनिधी का जयपुर मेट्रो दौरा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटिव द्वारा भारतीय तकनीकी और आर्थिक निगम कार्यक्रम के तहत् 37 विदेशी प्रतिनिधियों के दल ने हेरिटेज संरक्षण के अध्ययन एवं चर्चा हेतु जयपुर मेट्रो का दौरा किया। मानसरोवर मेट्रो डिपो पहुंचने पर प्रतिनिधी दल के साथ सभागार चिन्तन हॉल में एक चर्चा सत्र आयोजित किया गया। जिसमें हेरिटेज संरक्षण के दौरान आई बाधाओं तथा उनके उन्नमूलन पर विस्तृत जानकारी दल को दी गई।
  इस दौरान जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा चारों पूर्णकालिक निदेशक गण उपस्थित रहें। उसके उपरान्त ऑपरेशनल कमांड सेंटर एवं डिपो वर्कशॉप का अवलोकन किया व जानकारी एकत्रित की।इसके पश्चात् दल ने मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन तक की जयपुर मेट्रो द्वारा यात्रा की तथा छोटी चौपड़ स्थित ऑर्ट गैलेरी में स्कल्पचर, पेटिंग्स,
 कुंड के अवशेष, चौपड़ में खुदाई के दौरान निकले पुरातत्व अवशेष, गोमुखों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से लाये गये पुरातत्व महत्व की वस्तुओं को सहेजने व संरक्षित करने की जानकारी दी। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पी. रमेश ने के सभी विदेशी सरकारी प्रतिनिधियों की टीम का धन्यवाद किया और उन्होनें बताया कि मेट्रो प्रशासन विरासत के संरक्षण तथा जयपुर शहर के चारदिवारी क्षेत्र के मूल ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखने एवं संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार