दिल्ली के मधु विहार में बढ़ती चोरियों से नागरिक परेशान

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। द्वारका जिले के डाबरी थाना अंतर्गत मधु विहार वार्ड के सातों ब्लाकों ए, ए वन, बी, बी वन, सी, सी वन एवम डी ब्लॉक में बिजली के पोल से लाइट सेट लगातार चोरी हो रही है जिनके कुछ सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। ऐसी चोरी की लगातार घटनाओं से मधु विहार की जनता भयभीत है कि कब किसके घर चोरी हो जाय। ऐसा माना जा रहा है की ये घटनाएं रात के दो बजे से चार बजे के बीच हो रही हैं। लाइट सेट के गायब होने से गुप्प अंधेरा छा जा रहा है और लोगो में भय व्याप्त है कि इस अंधेरे की सहायता से चोर घरों में चोरी कर सकते है।

सीसीटीवी में देखा गया है कि चोर किसी डंडे की सहायता से बल्ब सेट को तोड़ कर ले जाते है। मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सोलंकी ने बताया कि अलग अलग समय पर अलग अलग गलियों में चोर रोज ही चोरी को अंजाम दे रहे है। इसी बाबत सोलंकी ने थाना डाबड़ी एसएचओ तथा एसीपी तथा डीसीपी द्वारका को लिखित निवेदन करते हुए ज्ञापन दिया है जिसमे रात के वक्त पुलिस द्वारा दबिश देने की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है

 ताकि चिन्हित चोरों / स्माकियों (पुलिस रिकॉर्ड अनुसार) से पूछताछ की जाए तथा इन चोरों का गिरोह पकड़ा जा सके और वारदात पर अंकुश लग सके एवम स्थानीय लोगो को सकून मिले तथा भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। सोलंकी ने बताया कि इसके लिए उन्होंने उपायुक्त , दिल्ली नगर निगम, नजफगढ़ जोन को भी लिखित निवेदन किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड