बीजेपी के पूर्व विधायक संदीप के बिगड़े बोल , सिख समाज में जबरदस्त नाराज़गी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। तिज़ारा की चुनावी सभा में बीजेपी के पूर्व विधायक संदीप दायमा द्वारा गुरुद्वारा को नासूर बताने पर समाज में भारी आक्रोश है। सभा में मस्जिद व गुरुद्वारो को उखाड़ फेंकने की बात कही है।
जिसका समाज में भारी रोष है। इसका सिक्ख समाज पुरजोर विरोध करता है । धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को समाज कभी बर्दाश्त नहीँ करेगा। संयोजक जगजीत सिंह सूरी ने बताया कि समाज विरोधी ताकतों को कभी भी बर्दाश्त नही किया जायेगा व समाज ऐसे लोगों को अपने स्तर पर हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार है।

 सभा में नफरत भरे स्टेटमेंट देने वाले व घटिया शव्दावली ईस्तेमाल करने वाले के खिलाफ चुनाव आयोग को तुरन्त कार्यवाही करनी चाहिये। समाज मांग करता है कि संदीप दायमा अपने बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे व बीजेपी के आलाकमान से अपील है कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करे जो समाज में पार्टी की छवि खराब करते हैं। इस मौके पर राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, पूर्व जज,गुरचरण सिंह होडा,खालसा हेल्पिंग हेंड के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह,,पंजाबी एकेडमी के चेयरमेन मनिन्दर सिंह बग्गा,

यूथ विंग के अध्यक्ष देवंदर सिंह शंटी,गुरुद्वारा सचिव गुरमीत सिंह,अल्पसंख्यक के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह जौली,राजन सिंह,अमरवीर सिंह,किशन सिंह,सिमरजीत सिंह गुरजिन्दर सिंह,कुलतार सिंह दुआ,हरविंदर सिंह पप्पू,हरदीप चहल,गुरचरन सिंह,सतनाम सिंह गुल्यनी,कुलविन्दर सिंह,मनमोहन सिंह,सतपाल सिंह,कन्वलजीत सिंह सहित काफी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार