श्रुति मंडल द्वारा माला माथुर स्मृति दिवस पर आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । माला माथुर स्मृति दिवस समारोह में जयपुर-अतरौली घराने की प्रखर गायिका श्रुति साडोलिकर की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया । महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न रागों की प्रस्तुति हुई । समारोह में श्रीमती प्रकाश सुराणा , चंद्रा सुराणा, प्राचीर सुराणा व सुधीर माथुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की |
गायिका श्रुति साडोलिकर ने प्रारम्भिक शिक्षा अपने पिता एवं गुरु स्व. पं. वामनराव साडोलिकर (जयपुर घराने के प्रणेता स्व. उस्ताद. अल्लादिया खाँ के शिष्य) से प्राप्त की। आपको उस्ताद. अल्लादिया खाँ के शिष्य उस्ताद.गुल्लूभाई जसदनवाला द्वारा वर्षों से संजो कर रखी गई प्राचीन एवं दुर्लभ बंदिशें सीखने का अवसर मिला है। स्वरों की शुद्धता, व्यवस्थित तानें, दमदार आवाज के साथ माधुर्यपूर्ण रागदारी आपके गायन की प्रमुख विशेषता है।
श्रुति ने देश-विदेश के अनेक विश्वविद्यालयों में भारतीय शास्त्रीय संगीत पर व्याख्यान दिये हैं। केसरबाई केरकर स्कॉलरशिप, होमी भाभा फैलोशिप तथा आइ ऑफ महाराष्ट्र सम्मान जैसे अनेक पुरस्कारों से विभूषित श्रुति जी के अनेक एलबम उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि श्रुति मंडल के कार्यक्रम में आना घर आने का अहसास है और यह अहसास उनको आनंदित करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत