जे पी अवार्ड समारोह 21 दिसम्बर को दिल्ली में होगा

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली। 21 दिसम्बर को लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड समारोह भीम सभागार, जनपथ, नयी दिल्ली में दोपहर तीन बजे होगा। अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द होंगे। विशिष्ठ अतिथि सांसद डा० किरीट प्रेमजी एवं जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व सांसद राजा डा० मानवेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज, सम्मानित अतिथि सचिव उपभोक्ता मामले भारत सरकार रोहित कुमार सिंह, ऐशियन ऐकेडेमी आफ फिल्म एण्ड टेलीविजन के संस्थापक अध्यक्ष डा० संदीप मारवाह व विधायक विहार विधान सभा रश्मि वर्मा होंगी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद राज्यसभा आर के सिन्हा करेंगे।

 केन्द्र के महासचिव अभय सिन्हा ने बताया कि अवार्ड समारोह में केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह को लाइफ टाइम अचीव मेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा जे पी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से आचार्य लोकेश मुनि ( समाज सेवा), डा० चित्रा मुद्गल (साहित्य), पद्मश्री उमा शंकर पाणडेय ( पर्यावरण),पद्मश्री डा० मालिनी अवस्थी (कला संस्कृति), कुलपति डा० बिमल प्रसाद सिंह (शिक्षा), डा० चंडीश्वर नाथ ( विज्ञान एवं तकनीक),

 डा० सहजानंद ( स्वास्थ्य एवं चिकित्सा), अभय कुमार दुबे (पत्रकारिता), हरविंदर सिंह ( हाकी ), महानिदेशक, सीआईएसएफ नीना सिंह (प्रशासन) के अलावा गिरजेश धर द्विवेदी (ज्योतिष) पंकज बेरी ( फिल्म एण्ड टेलीविजन ) स्नेह लता शर्मा ( दिव्यांग जन सेवा ), जितेन्द्र कुमार नंदा ( अध्यक्ष, रोटरी क्लब ), डा० राजीव श्रीवास्तव ( फिल्मकार एवं सिने व्याख्याता), प्रभा दुबे ( कत्थक ), कुलपति संजय श्रीवास्तव (शिक्षा), राणा यशवंत( इंडिया न्यूज), मांगेराम चौहान (पर्यावरण), डा० सौमित्र रावत ( चिकित्सा ),  आकाश चौरसिया ( कृषि वैज्ञानिक ) आदि को जेपी राष्ट्रीय पुरस्कार के अतिरिक्त 10 अन्य प्रतिभाओं को लोकनायक कलाश्री सम्मान व जेपी ग्लोबल डायसपोरा अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार