जियो ने लॉन्च किए 3 नए ‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : नए साल पर जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एंटरटेनमेंट का धमाका किया है। कंपनी ने ‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’ के नाम से ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन वाले तीन नए मोबाइल प्लान्स लॉन्च किए हैं। जियोसिनेमा प्रीमियम, डिज़्नी+हॉटस्टार, ज़ी5, सोनीलिव, प्राइम वीडियो (मोबाइल), लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी+, डॉक्यूबे, सनएनएक्सटी, होइचोइ, प्लैनेट मराठी, चौपाल, एपिकऑन और कांचा लन्नका जैसे करीब 14 ओटीटी ऐप्स, प्लान्स के साथ फ्री मिलेंगे।

ओटीटी ऐप्स के जरिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रिय भाषाओं का कंटेंट देखा जा सकेगा। प्लान के साथ बंडल किए गए इन ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन्स की कीमत करीब 1000 रु है। 398 रु के प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स तो 1198रु और 4498रु के प्लान्स में 14 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को फ्री मिलेगा। 398 रु के प्लान की वैलेडिटी 28 दिन होगी। 1198 रु वाला प्लान 84 दिनों तक वैद्य रहेगा। तो वहीं 365 दिनों की वैलेडिटी वाले प्लान की कीमत 4498 रु रखी गई है। हर प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा भी मिलेगा।

‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’ रिचार्ज करने पर अलग-अलग कई ओटीटी सब्सक्रिप्शन खरीदने का झंझट खत्म हो जाएगा। जियोटीवी ऐप में साइन-इन करने पर, ओटीटी ऐप्स के लिए अलग लॉगिन और पासवर्ड बनाने और याद रखने की जरूरत नही होगी। 4498 रु वाले प्लान लेने पर वन-क्लिक कस्टमर केयर कॉल बैक की सुविधा भी उपलब्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा