माता पिता बच्चों को दें क्वालिटी टाइम - बबिता त्यागी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मोटिवेशनल स्पीकर बबिता त्यागी का कहना है की माता पिता भागदौड़ वाली जिंदगी में से नियमित रूप से समय निकालकर अपने बच्चों को क्वालिटी टाइम देवे। बच्चे सोशल मीडिया के कारण अपनी फैमिली से दूर हो रहे है जो बच्चों में डिप्रेशन का बड़ा कारण बन रहा है। वे भारतीय प्रेस पत्रकार संघ की ओर से पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित सेमिनार में बच्चों को पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के तरीके एवं टिप्स दे रही थी।
कार्यक्रम संयोजक एवं भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष अभय जोशी ने बताया की इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल ने स्पीकर बबिता त्यागी का स्वागत किया। मोटिवेशनल स्पीकर त्यागी ने पैरेंट्स को अपने बच्चों की पढ़ाई एवं कैरियर बनाने में सहयोगी बनने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा की बच्चों ने अपने आस पास एक अलग दुनिया बना ली है जो बच्चों को नशे का आदि बना रही है।
 माता पिता का आत्मीय व्यवहार ही बच्चों को कॉन्फिडेंट बनाता है और जीवन में गलत रास्ते पर जाने से रोकता है। ये कार्यक्रम फेसबुक लाइव भी चला जहां स्पीकर ने सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा की बच्चों को सब्जेक्ट और कैरियर चुनने की आजादी दी जानी चाहिए। समापन पर अभय जोशी ने आभार जताया एवं संघ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। मोटिवेशनल बबिता त्यागी मैम को यूथ यूट्यूब, फेसबुक एवं इंस्ट्राग्राम पर फॉलो करते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार