रिनि चंद्रा की राजस्थानी हिपहॉप रैप सॉन्ग झोपड़ी हुआ वायरल

० संवाददाता द्वारा ० 
राजस्थानी की बात की जाए तो वहाँ की डिशेज और राजस्थानी पहनावा दुनियाभर में अपनी अलग पहचान लिए हुए है ।  इसी तरह से यदि आप राजस्थानी गानों की बात करें तो उनमें मारवाड़ी ठाट बाट की बातें और परिधानों की प्रधानता लाज़मी है । गयिका रिनि चंद्रा की रिलीज़ हुई राजस्थानी हिपहॉप रैप सॉन्ग झोपड़ी इस थीम एक नए स्वैग और एनर्जी के साथ नज़र आता है । 

इस हिप हॉप रैप गाने में मदहोशी और ट्रांसफॉर्मिंग एनर्जी लेबल है जिसको आप इस गाने के साथ फील कर सकते हैं । ऐसे गाने राजस्थानी में आमतौर पर नहीं बनते लेकिन उसी परिपाटी को तोड़ते हुए और एक जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ इस झोपड़ी ने इंटरनेट पर सनसनी क्रिएट कर दिया है । यह हिपहॉप रैप झोपड़ी रीलीजिंग के साथ ही वायरल होने की राह पर अग्रसर है । बड़ी संख्या में लोगों को यह रैप सांग पसन्द आ रहा है । व्यूवरशिप की इस स्पीड को देखते हुए यही लगता है कि यह रैप सॉन्ग जल्द ही मिलियन का आंकड़ा छू लेगा । लोगों की जुबां पर यह गाना चढ़ने लगा है ।

 रिलीज हुई इस झोपड़ी के बोल लिखे हैं पीके निम्बार्क ने। इस गाने को गाया है रिनि चंद्रा ने जिनके साथ रैप गाया है हनी ट्रूपर ने। इस रैप सॉन्ग का संगीत बनाया है निक्की एन और ग्लीच फॉक्स ने। इसके मिक्सिंग मास्टर हैण पृथ्वी शर्मा । इस रैप सॉन्ग झोपड़ी के वीडियो में नज़र आ रहे हैं रिनि चंद्रा और हनी ट्रूपर , इसके डीओपी, डायरेक्टर और एडिटर हैं कमल के कुमावत। गाने की कोरियोग्राफी किया है विधि जोशी ने ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड