तिलोक कोठारी की पंजाबी फिल्म "मजनू" का फर्स्ट लुक रिलीज

० संवाददाता द्वारा ० 
 मुंबई - शालीमार प्रोडक्शन्स की पंजाबी फिल्म "मजनू" का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है ।  बेहद रोमांटिक तरीके से खेतों के बीच मचान पर प्रेमी और प्रेमिका की जोड़ी का जो रोमांटिक लुक इस पोस्टर के लिए लिया गया है वो अपनेआप में बहुत ही प्यारा फील दे रहा है । सरसो के फूल और ख़ुशगवार वातावरण के बीच प्यार की तरंगों को अपनेआप में समेटे प्रेमी जोड़े की इस अनोखी छवि से पंजाबी फिल्म जगत में इस फ़िल्म को लेकर चर्चाओं का बाज़ार भी गर्म हो गया है । फ़िल्म "मजनू" अगले साल 2024 में 22 मार्च को रिलीज करने के लिए शेड्यूल की गई है। 
इस त्रिकोणीय रोमांटिक फिल्म में गुरमीत सिंह ने अपने मधुर संगीत से जो समा बांधा है । उनकी बेहतरीन धुनों व हशमत सुल्ताना, कमाल खान, मन्नत नूर, सिमरन भारद्वाज और शाहिद माल्या द्वारा गाए गए सभी गाने इतने खूबसूरत बन पड़े हैं कि ये आगे चलकर लोगों की जुबां पर स्वतः ही चढ़ जाएंगे । बॉलीवुड फिल्मों के लिए प्रसिद्ध तिलोक कोठारी द्वारा निर्मित व सुजाद इकबाल खान द्वारा निर्देशित ,किरण शेरगिल द्वारा कृत फिल्म "मजनू" में प्रीत बाठ , किरण शेरगिल, सब्बी सैबी सूरी, निर्मल ऋषि, गुरप्रीत भंगू, मलकीत रौनी,

 शिवेंद्र महल, जुगनू शर्मा और बब्बर गिल सहित कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय का समा बाँधा है। मजनू प्यार की एक ऐसी दास्ताँ है जो प्यार और नियति की इस उधेड़बुन वाली कहानी में डूबने के लिए उत्सुक दर्शकों के लिए भावनाओं का एक बेहतरीन रोमांचक सफर सिद्ध होगा । शालीमार प्रोडक्शन्स लिमिटेड के बैनर तले बनी और किरण शेरगिल कृत फिल्म "मजनू" के निर्माता हैं तिलोक कोठारी ,फ़िल्म मजनू के सह निर्माता हैं जुगनू शर्मा , फ़िल्म के निर्देशक हैं सुजाद इक़बाल खान । फ़िल्म के लेखक सभा वर्मा, गीत लिखे हैं गुरमीत सिंह, ऋषि मल्ही और मनीषा व्यास ने जिन्हें संगीत से सजाया है गुरमीत सिंह ने । फ़िल्म के डीओपी हैं नीटू इक़बाल सिंह मेहरोक। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड