गणतंत्र दिवस पर गोभक्तों को राधाकृष्ण बजाज गौ सेवा सम्मान से नवाजा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान गौ सेवा संघ दुर्गापुरा जयपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर  नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही राधा कृष्ण बजाज गौ सेवा सम्मान पुरस्कार से 9 प्रमुख गौ सेवकों , गौ भक्तों , राधेश्याम थदानी , रामेश्वर लाल शर्मा , दामोदर मीणा पार्षद , अशोक जैन ,  भीम कांकरवाल , रजनीश गुप्ता , गोपी अग्रवाल , बृजमोहन सिंह , मूलाराम चौधरी को शाल ओढ़ाकर , मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
गौसेवा संघ के अध्यक्ष पवन कु जैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के मंत्री अंशुमान ढड्ढा , सहमंत्री हनुमान सहाय शर्मा , प्रशासनिक सचिव  राधेश्याम थदानी , व्यवस्थापक राहुल वर्मा सहित समस्त कार्यकर्ता गण बधाई के पात्र हैं । संघ के उपाध्यक्ष बी एल लश्करी , वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट चंद्रशेखर दुबे , ओम गर्ग एवं संस्था के कई सदस्य गण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
जैन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुभाष अग्रवाल , सतीश गोयल , हनुमान सहाय सोनी , विनोद हेड़ा , हनुमान सोनी , पुष्पेंद्र अग्रवाल , एडवोकेट जागृति अग्रवाल , अरुणा जैन सहित कई प्रमुख गौ सेवक , प्रतिष्ठित समाजसेवी महानुभाव एवं संस्था के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे । समारोह में संस्था में रहने वाले बच्चों ने देशभक्ति से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । अन्त में संघ के मंत्री अंशुमान ढदद्दा ने सभी उपस्थित महानुभावों का बहुत-बहुत आभार जताया 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत