गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में लिया हिस्सा

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ में उत्तराखण्ड प्रवासियों के पांच सदस्यीया महिला दल ने उत्तराखण्ड के गढ़वाल, कुमाऊं व जौनसार की पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग करते हुए लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।
महिला दल ने बताया कि आज हम सभी महिलाएं भारत सरकार के ‘अनंत सूत्र’ कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य की पारम्परिक वेशभूषा व लोक संस्कृति में प्रतिनिधित्व करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांच सदस्यीया महिला दल में जया राणा, यशोदा घिल्डियाल, संतोष बड़ोनी, सुरेशी दानू और संयोगिता ध्यानी उपस्थित रहीं और समस्त महिलाओं ने परेड में आमंत्रित करने के लिए उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा व उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली