जयपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या का स्वागत अनूठे ढंग से

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर। संस्कृति युवा संस्था एवं सरस, राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड व अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से जयपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर अनूठे ढंग से मनाया गया, इस अवसर पर शराब की दुकानों के बाहर दूध पिलाने का आयोजन रखा गया। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि जब शराब की दुकान के बाहर दूध पिलाया जा रहा था तो लोग शराब छोड़कर दूध की ओर बढे। यह अपने आप में हमारे अभियान की सार्थकता है।
 सुरेश मिश्रा ने बताया कि जयपुर से निकला हुआ यह अभियान अब पुरे देश में चल रहा है। इसलिए इस अभियान में इस बार अनूठे तरीके से शराब की 11 दुकानों और 50 से अधिक स्थानों को चिन्हित किया गया, जिसके बाहर दूध पिलाया गया और लोगों से आग्रह किया गया की ‘‘षराब से नाता तोडो, दूध पीकर सेहत’’ बनाओ। मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वर्ण पथ मानसरोवर, मालपुरा गेट सांगानेर, रामपुरा रोड सांगानेर, गोविन्द मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय जनता कॉलोनी, जेके लोन हॉस्पिटल के मेन गेट के बाहर, पन्नाधाय सर्किल हल्दीघाटी रोड, सेक्टर नं.-3 पंडित चाय वाले की दुकान, प्रताप नगर, सेक्टर-8 कुम्भा मार्ग प्रताप नगर,

 भैरू सर्किल नीधि स्वीट कुम्भा मार्ग, दिगम्बर जैन मंदिर चित्रकूट कॉलोनी सांगानेर थाने के पास, जोरावर सिंह पैट्रोल पम्प के पास, झखोरेष्वर मार्ग बनीपार्क, नियर खण्डाका हाउस के पास, आमेर रोड, जयसिंहपुरा खोर पर शराब की दुकान के बाहर गोल्डन मिल्क पिलाया गया। साथ ही झोटवाड़ा, करधनी, कालवाड रोड, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़ सहित 50 से अधिक स्थानों पर दूध पिलाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली