गौ सेवा संघ गौशाला में मकर संक्रांति पर्व पर गौ सेवकों,दानदाताओं का मेला

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान गौ सेवा संघ दुर्गापुरा जयपुर की गौशाला में मकर संक्रांति पर्व पर गौ सेवकों , दानदाताओं का मेला लगा रहा । दानदाताओं ने गौवंश को हरा चारा , लड्डू खिलाते हुए ,राजस्थान गौ सेवा संघ के द्वारा संरक्षित , हजारों गोवंश के पालन पोषण एवं संस्था द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही , कई गौशालाओं हेतु भारी मात्रा में डोनेशन भी प्रदान किया। साथ ही गो भक्तों ने कृष्ण भगवान के मंदिर के दर्शन करते हुए , संस्था में नवनिर्मित गौ वत्स जागृत मंदिर मे गायों के बछड़े- बछड़ियों के साथ अपने परिवार व बच्चों सहित आनंद लेते हुए , 
धर्म ध्यान करते हुए समय व्यतीत किया । मकर संक्रांति पर्व पर दो दिवसीय निशुल्क पंचगव्य प्राकृतिक योग चिकित्सा परामर्श शिविर भी लगाया गया इसका अनेकों गो भक्तों ने लाभ उठाया । दोनों ही दिन असंख्य गौ भक्तों ने ऑक्सीजोन पथ पर भ्रमण भी किया साथ ही निर्माणाधीन 80 बाइ 140 फिट के गौ सेवा आध्यात्मिक हॉल का निरीक्षण भी किया , कई गौ सेवकों , मित्रों ने चल रहे इन विकास कार्य हेतु आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन भी प्रदान किया ।
गौ सेवक व गौ भक्तों के इस कार्यक्रम में सांसद राम चरण बौहरा एवं विधायक व पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ भी अपने परिवार , सहयोगियों व साथियों के साथ गौ सेवा हेतु उपस्थित हुए । लायंस क्लब इंटरनेशनल के ओम प्रकाश गग्गर, विमल पटवारी अपने कई लायंस साथियों के साथ गौ सेवा के कार्यों हेतु उपस्थित हुए । आने वाले गौ भक्तों , गौ सेवकों , संस्था के समस्त सदस्य गण , उपाध्यक्ष बी एल लश्करी , मंत्री अंशुमान ढड्ढा , सहमंत्री हनुमान सहाय शर्मा , प्रशासनिक सचिव राधेश्याम थदानी , व्यवस्थापक राहुल वर्मा , डॉ योगेश शर्मा , डॉ भानु प्रकाश शर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता गणों का आभार जताया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा